बाढ़ में डूबने से दो किशोरियों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाढ़ : थाने के सलालपुर गांव में खंधा में नहाने के दौरान बुधवार को दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गयी. डूबने के कई घंटे के बाद शव को खोज कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला गया है. शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर से विभा कुमारी 12 वर्ष और निशा […]
विज्ञापन
बाढ़ : थाने के सलालपुर गांव में खंधा में नहाने के दौरान बुधवार को दो किशोरियों की डूबने से मौत हो गयी. डूबने के कई घंटे के बाद शव को खोज कर ग्रामीणों ने बाहर निकाला गया है. शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर से विभा कुमारी 12 वर्ष और निशा कुमारी 13 वर्ष नहाने के लिए गांव के पास स्थित खंधा में गयी. दोनों सहेलियां थीं.
ग्रामीणों का कहना है कि एक किशोरी नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए दूसरी किशोरी गयी. इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गयी. मौके पर मौजूद ग्रामीण ने शोर मचाया इसके बाद आसपास के लोग जुट गये.
दोनों शव को निकाला गया. शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इन्कार कर दिया है. हालांकि, मौके पर बाढ़ के अंचलाधिकारी शिवाजी सिंह पहुंचे. बाढ़ के थानाध्यक्ष ने बताया कि दो किशोरियों की मौत डूबने से हुई है. परिजनों ने केस करने से इन्कार कर दिया है. उनका कहना है कि इसमें किसी की गलती नहीं है. दुर्भाग्यवश घटना हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










