पटना : अक्षर आंचल योजना से जुड़े सभी कर्मियों की सेवा समाप्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : केंद्र प्रायोजित चलने वाली अक्षर आंचल योजना को 31 मार्च 2018 के बाद बंद कर दिया गया है. इस योजना का विस्तार आगे नहीं किया जा रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से जारी इस आदेश के बाद ‘साक्षर भारत कार्यक्रम’ समाप्त हो गया है. साथ ही इस कार्यक्रम से जुड़े सभी स्तर […]
विज्ञापन
पटना : केंद्र प्रायोजित चलने वाली अक्षर आंचल योजना को 31 मार्च 2018 के बाद बंद कर दिया गया है. इस योजना का विस्तार आगे नहीं किया जा रहा है. केंद्र सरकार की तरफ से जारी इस आदेश के बाद ‘साक्षर भारत कार्यक्रम’ समाप्त हो गया है. साथ ही इस कार्यक्रम से जुड़े सभी स्तर के कर्मियों की सेवा भी समाप्त मान ली गयी है. इसी कार्यक्रम के तहत तैनात किये गये जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम समन्वयक की सेवाएं भी समाप्त कर दी गयी हैं.
इस मामले को लेकर जन शिक्षा निदेशक विनोदानंद झा ने सभी जिला परिषद के अध्यक्ष, सभी प्रखंड प्रमुख और पंचायत के मुखिया को पत्र लिखा है. इसके अनुसार इस कार्यक्रम से जुड़े सभी कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गयी है.
इसमें यह कहा गया है कि जिला स्तरीय मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना से संबंधित बैंक खाते से राशि की निकासी और व्यय में संयुक्त में संयुक्त हस्ताक्षर करने के अधिकार से मुक्त कर दिया गया है. ये लोग सरकारी खाते में पड़ी राशि को निकाल नहीं सकेंगे और न ही इसका उपयोग ही कहीं कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन