प्रेम प्रसंग में घर से उठा ले गये लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आज कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा बयान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2018 8:39 AM

विज्ञापन

खगौल / पटना : खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव से हथियार के बल पर घर से जबरन उठा कर ले गये लड़की को पुलिस ने बुधवार की देर रात बरामद कर लिया. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं. मामला प्रेम प्रसंग का है. पिछले साल नवंबर […]

विज्ञापन

खगौल / पटना : खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव से हथियार के बल पर घर से जबरन उठा कर ले गये लड़की को पुलिस ने बुधवार की देर रात बरामद कर लिया. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं. मामला प्रेम प्रसंग का है. पिछले साल नवंबर में दोनों नेशादी की थी. बरामद लड़की का आज गुरुवार को अदालत में पेश कर धारा 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा.

यह भी पढ़ें :लालू लीला’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण, मोदी ने कहा- ताकतवर नेता रहे हैं लालू, अपने कारनामे के कारण आज जेल में हैं

यह भी पढ़ें :रामधारी सिंह दिवाकर को 2018 का श्रीलाल शुक्ल इफको स्मृति साहित्य सम्मान

यह भी पढ़ें :पटना : इलाज के दौरान हुई पति की मौत, अस्पताल की छत से कूद कर पत्नी ने दे दी जान

क्या है मामला

खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप दो इनोवा गाड़ी पर आये आठ हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार की सुबह लड़की के घर में घुस कर जबरन उठा कर ले गये. लड़की का परिवार रंजन सिंह के मकान में किराये पर रहता है. घटना के संबंध में किरायदारों ने बताया था कि चार बदमाश घर में आये थे. लड़की ने सीढ़ी के बीच में लगे खिड़की से कूद कर भागने का प्रयास किया, तो एक युवक पीछे से कूद गया और उसने युवती को पकड़ लिया. युवती की बड़ी बहन ने जब विरोध किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी.

यह भी पढ़ें :समस्तीपुर : घर में घुस कर महिला समेत दो लोगों की गोली मार कर की हत्या, पति को छोड़ गुड्डू संग रह रही थी महिला

यह भी पढ़ें :BIHAR- UP के लोगों से मिलने के लिए आज गुजरात पहुंचेंगे पप्पू यादव, कहा- संबंध बिगाड़नेवालों को करेंगे बेनकाब

पुलिस ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया

बैकुंठपुर खुसरूपुर निवासी रामाशंकर पाठक की पुत्री वर्षा रानी और गांव के ही सुधीर प्रसाद सिंह के पुत्र मुकुल कुमार के बीच प्रेम-प्रसंग था. घर से भाग कर दोनों ने नवंबर 2017 मेंशादी कर ली थी. शादी के बाद लड़की के पिता रामाशंकर पाठक अपनी पुत्री वर्षा रानी, बड़ी पुत्री, भाई कुणाल प्रियदर्शी के साथ मुस्तफापुर में किराये पर घर लेकर रह रहे थे. थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. नवंबर 2017 में दोनों ने शादी की थी. लड़की के भाई ने लिखित आवेदन दिया है.

यह भी पढ़ें :बाढ़ : सिर कटी लाश मिलने के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर लोगों ने की आगजनी

यह भी पढ़ें :जेपी जयंती राज्यपाल लालजी टंडन ने की घोषणा, छपरा विश्वविद्यालय में होगी जेपी पीठ की स्थापना

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन