पटना : शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : हावड़ा से पटना जंक्शन होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस मंगलवार की शाम 4:15 बजे पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-छह पर पहुंची. इस ट्रेन से एक व्यक्ति आठ बैग के साथ प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर उतरे. इसी दौरान जंक्शन जीआरपी के जवान निरीक्षण कर रहे थे, तो आठ […]
विज्ञापन
पटना : हावड़ा से पटना जंक्शन होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12303 पूर्वा एक्सप्रेस मंगलवार की शाम 4:15 बजे पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-छह पर पहुंची. इस ट्रेन से एक व्यक्ति आठ बैग के साथ प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर उतरे. इसी दौरान जंक्शन जीआरपी के जवान निरीक्षण कर रहे थे, तो आठ बैग के साथ उतरे यात्री से पूछताछ शुरू किया और बैग तलाश किया, तो शराब से भरा बैग मिला. शराब बरामद होते ही शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ली गयी.
जीआरपी थाना इंस्पेक्टर रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि 238 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार शराब तस्कर का नाम सोनू कुमार है वह जेठुली के रहने वाला है. तस्कर पश्चिम बंगाल से 70 बड़ा बोतल व 168 छोटा बोतल पटना लेकर पहुंचा था. शराब की बोतलें आठ बैग में रखा था और पूर्वी छोर से ही रेलवे लाइन होते हुए निकलने के फिराक में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन