पटना : पांच लाख दो, सरकारी नौकरी लो, दो जालसाज गिरफ्तार
Updated at : 10 Oct 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पांच लाख दो और सरकारी विभागों में नौकरी लो. कुछ इसी तर्ज पर जालसाजों की ओर से नौकरी देने का खेल खेला जा रहा था. जालसाजों ने जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड में स्थित दर्पण होटल में किराये का कमरा लेकर नौकरी बांटने का कार्यालय बना रखा था. इसका खुलासा उस समय […]
विज्ञापन
पटना : पांच लाख दो और सरकारी विभागों में नौकरी लो. कुछ इसी तर्ज पर जालसाजों की ओर से नौकरी देने का खेल खेला जा रहा था. जालसाजों ने जक्कनपुर थाने के मीठापुर बस स्टैंड में स्थित दर्पण होटल में किराये का कमरा लेकर नौकरी बांटने का कार्यालय बना रखा था.
इसका खुलासा उस समय हुआ, जब पटना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दर्पण होटल में छापेमारी की और वहां से दो जालसाजों ज्योति प्रकाश (शेखपुरा वासी) व निकेश कुमार (बेल्छी वासी) को गिरफ्तार कर लिया गया.
उन दोनों के पास से नकली वोटर आईडी, भारत सरकार का होलाेग्राम युक्त स्टिकर, लैपटॉप, कई छात्रों के एडमिट कार्ड, एक लाख नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, चेक व बाइकें बरामद की गयीं हैं. ये दोनों केंद्र सरकार, रेलवे व बिहार सरकार में विभिन्न पदों पर नौकरी के नाम पर छात्रों से लाखों रुपये की उगाही कर रहे थे. सूत्रों का कहना है कि दर्जनों छात्रों से ये लोग नौकरी दिलाने के नाम पर एडवांस के रूप में एक लाख से दो लाख ले चुके थे.
इसके अलावा नौकरी में ग्रेड तृतीय के पदों पर नियुक्ति के लिए ये पांच लाख की डिमांड करते थे. इन लोगों के पास से कई एटीएम कार्ड व चेक बरामद किये गये हैं. नौकरी के लिए छात्रों ने इन्हें चेक से पैसे दिये थे.
पुलिस इनके एटीएम कार्ड को खंगालने में जुटी है. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नामों की जानकारी मिली है और उन सभी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
बनाते थे नकली वोटर आईकार्ड, बेच रहे थे भारतीय नागरिकता : इन दोनों शातिरों के पास से पुलिस ने फर्जी वोटर आईकार्ड बरामद किया है. इसके साथ ही वोटर आईकार्ड में लगने वाले भारत सरकार के होलोग्राम के स्टीकर भी मिले हैं. इन दोनों के पास भारत सरकार के होलोग्राम लगे स्टिकर कहां से आये हैं, यह आश्चर्य का विषय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




