पुलिस चौकी के पास युवक की गोली मार हत्या, एक दिन पहले छूटा था जेल से, शराब मामले में गया था जेल

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर टमटम पड़ाव के समीप शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे बदमाशों ने चाउमिन खाने आये युवक की गोली मारकर दुकान में हत्या कर दी है. पुलिस की मानें तो अदावत में यह घटना घटी है. जानकारी के अनुसार टमटम पड़ाव, बेलवरंगज निवासी राजेश गोप का 20 वर्षीय […]

विज्ञापन
पटना सिटी : आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर टमटम पड़ाव के समीप शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे बदमाशों ने चाउमिन खाने आये युवक की गोली मारकर दुकान में हत्या कर दी है. पुलिस की मानें तो अदावत में यह घटना घटी है. जानकारी के अनुसार टमटम पड़ाव, बेलवरंगज निवासी राजेश गोप का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार घर से बीस फर्लांग की दूरी पर स्थित दुकान में चाउमिन खाने गया था.
इसी दरम्यान बाइक पर सवार होकर दो की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दुकान में ही उसे घेर कर गोली मार दी. इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गये. इधर , गोली लगने की खबर पाकर परिजन दुकान में पहुंचे. जख्मी सूरज को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई फायरिंग के बाद आसपास के दुकानों की शटर गिर गये.घटनास्थल से महज बीस गज की दूरी पर सादिकपुर पुलिस चौकी है. घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि गोतिया से चल रही अदावत में यह घटना घटी है. मृतक शराब के मामले में जेल गया था. महज एक दिन पहले गुरुवार को ही वह जेल से छूटा था. दुकान को सील कर दिया गया है. पुलिस ने बताया कि बीते दो मार्च को सूरज के भाई आकाश उर्फ विकिटया की हत्या घर के पास मेंस पार्लर में हुई थी. उस हत्याकांड में सूरज गवाह था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एएसपी ने बताया कि मृतक की मां किरण देवी व परिजनों ने पूछताछ में पिंटू, गुड्डू, छटंकी व राजू समेत अन्य लोगों का नाम बताते हुए हत्या में शामिल होने की आशंका जतायी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन