पटना : तबरेज हत्याकांड में दो अन्य आरोपितों के नाम शामिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : तबरेज आलम उर्फ तब्बू की हत्या के मामले में दो और लोग शक के दायरे में आ गये हैं. पुलिस के अनुसंधान में दोनों का नाम जुड़ गया है. यह नाम तबरेज की पत्नी शमा परवीन के शक जाहिर करने पर जोड़ा गया है. शमा परवीन ने पुलिस को बताया कि यह दोनों […]
विज्ञापन
पटना : तबरेज आलम उर्फ तब्बू की हत्या के मामले में दो और लोग शक के दायरे में आ गये हैं. पुलिस के अनुसंधान में दोनों का नाम जुड़ गया है. यह नाम तबरेज की पत्नी शमा परवीन के शक जाहिर करने पर जोड़ा गया है.
शमा परवीन ने पुलिस को बताया कि यह दोनों लोग भी हत्या की साजिश में शामिल हैं. दरअसल शमा परवीन और तवरेज के भाई ने गुरुवार को एसएसपी मनु महाराज से मुलाकात की. दोनों ने हत्याकांड में जल्द कार्रवाई की मांग की. पत्नी ने खतरे की बात कही और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की. इस दौरान शमा परवीन ने दो लोगों का नाम बताया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पुलिस ने दोनों नामों को गोपनीय रखा है. गौरतलब है कि इस कांड में पहले से सात लोग नामजद हैं और एक आरोपित तारिक मलिक उर्फ तारिक हैदर गिरफ्तार हो चुका है.
तबरेज हत्याकांड के सभी छह आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए इस्तेहार चस्पा करने के बाद पुलिस अब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की तैयारी में है. इसके लिए शुक्रवार को कोर्ट में आवेदन दिया जायेगा. एसएसपी मनु महाराज का कहना है कि सभी आरोपितों की तलाश चल रही है. यहां बता दें कि तबरेज की हत्या में डब्ल्यू मुखिया, बबलू और गुड्डू की प्रमुखता से तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










