ePaper

महिला से दुष्कर्म का लाइव वीडियो बनाने वाला दुष्कर्मी बस चालक गिरफ्तार

Updated at : 03 Oct 2018 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का लाइव वीडियो बनाने वाला दुष्कर्मी बस चालक गिरफ्तार

पटना : बिहारके पटनासेसटे बाढ़ के सिमरी घाट पर 30 सितंबर को जलगोविंद इलाके के बस चालक शिवपूजन महतो ने एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिवपूजन महतो को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही दुष्कर्म की लाइव वीडियो बनाने व उसे वायरल करने वाले […]

विज्ञापन

पटना : बिहारके पटनासेसटे बाढ़ के सिमरी घाट पर 30 सितंबर को जलगोविंद इलाके के बस चालक शिवपूजन महतो ने एक अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म किया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपित शिवपूजन महतो को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही दुष्कर्म की लाइव वीडियो बनाने व उसे वायरल करने वाले आरोपित युवक विशाल कुमार को भी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे उसने वीडियो बनायी थी. हालांकि, शिवपूजन की गिरफ्तारी की खबर उसे मिल गयी थी और उसने तुरंत ही अपने मोबाइल से वीडियो को डिलीट कर दिया. पुलिस एफएसएल में मोबाइल को भेजेगी, ताकि वीडियो को रिकवर किया जा सके.

चालक प्रतिदिन अपनी बस की गंगा तट पर करता था साफ-सफाई
चालक शिवपूजन महतो प्रतिदिन अपनी बस को गंगा तट पर साफ-सफाई करने के लिए लाता था और वह नहाने वाली महिलाओं को देखता था. जिस महिला के साथ उसने इस घटना को अंजाम दिया, उसे वह पहले से जानता था. वह उसके जलगोविंद इलाके की ही रहने वाली थी और उसके ही बस से इधर-उधर आया-जाया करती थी. इस दौरान उसकी बात भी उस महिला से हुई थी. इसके बाद 30 सितंबर को वह पूर्व नियोजित योजना के तहत वहां पहुंचा और अकेले देख कर हवस का शिकार बना लिया.

वहीं, खड़े विशाल ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की और लाइव वीडियो बनाता रहा. इधर, पकड़े गये युवक विशाल ने पुलिस को यह जानकारी दी कि वह पहले से शिवपूजन महतो को नहीं जानता है. हालांकि, वीडियो में उसकी आवाज साफ सुनाई पड़ रही थी, जिसमें वह शिवपूजन महतो को उकसा रहा था.

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि महिला के फर्द बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वायरल वीडियो के माध्यम से मंगलवार को हुई थी और इसमें स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की गयी है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. विदित हो कि शिवपूजन महताे ने जबरन महिला से दुष्कर्म किया और युवक विशाल लाइव वीडियो बना रहा था. यह वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन