पटना : ऑनलाइन खरीद सकेंगे ई-कोर्ट फीस टिकट

Updated:
विज्ञापन
पटना : ऑनलाइन खरीद सकेंगे ई-कोर्ट फीस टिकट

पटना : मंगलवार को स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रविरंजन ने एडवोकेट एसोसिएशन के हॉल में प्रेजेंटेशन देकर ई-कोर्ट फी के बारे में वकीलों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब घर बैठे जरूरत के अनुसार ई-कोर्ट फीस टिकट की खरीद की जा सकेगी. यह सिस्टम आसान, सुरक्षित और सरल है. देश […]

विज्ञापन
पटना : मंगलवार को स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रविरंजन ने एडवोकेट एसोसिएशन के हॉल में प्रेजेंटेशन देकर ई-कोर्ट फी के बारे में वकीलों को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब घर बैठे जरूरत के अनुसार ई-कोर्ट फीस टिकट की खरीद की जा सकेगी. यह सिस्टम आसान, सुरक्षित और सरल है.
देश के आधे दर्जन हाईकोर्ट में इस सिस्टम से ई-कोर्ट फी की बिक्री सफलतापूर्वक हो रही है. ई-कोर्ट फी की खरीद ऑनलाइन भी की जा सकती है. एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने कहा कि अगले महीने की आठ तारीख से ई-कोर्ट फी टिकट की बिक्री की शुरुआत हाईकोर्ट से हो जायेगी. बाद में पूरे राज्य में इसे लागू किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन