पटना : तबरेज के हत्यारोपित भाग गये हैं कोलकाता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जांच कर रही पुलिस को मिली लोकेशन पटना पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना पटना : तबरेज की हत्या में शामिल तारिक को तो पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अन्य आरोपित डब्ल्यू मुखिया, रूमी, गुड्डु व बबलू पटना छोड़ कर कोलकाता भाग चुके है. पुलिस को उन लोगों के कुछ मोबाइल नंबरों की […]

विज्ञापन
जांच कर रही पुलिस को मिली लोकेशन
पटना पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना
पटना : तबरेज की हत्या में शामिल तारिक को तो पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन अन्य आरोपित डब्ल्यू मुखिया, रूमी, गुड्डु व बबलू पटना छोड़ कर कोलकाता भाग चुके है. पुलिस को उन लोगों के कुछ मोबाइल नंबरों की जानकारी मिली थी और उसका लोकेशन कोलकाता में बता रहा है.
इसके साथ ही उन लोगों को पकड़ने के लिए पटना पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना हो चुकी है. इसके साथ ही कोलकाता पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गयी है. इसके साथ ही पुलिस अब उन सभी की कुर्की-जब्ती के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करेगी. इसके लिए जल्द ही पुलिस वारंट के लिए आवेदन करेगी. एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि तमाम आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. उन लोगों के कोलकाता में होने के लोकेशन मिले हैं.
तीन लोग लिये गये हिरासत में, पूछताछ जारी
कोतवाली पुलिस ने एक बोलेरो को कब्जे में लिया है. इसमें तीन लोग सवार थे. इन लोगों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगी, इसलिए हिरासत में लिया गया. यह लोग एक्जिविशन रोड में एलआईसी भवन के पास मौजूद थे. जहां तबरेज आलम की हत्या के बाद शूटरों ने बाइक लगायी थी. फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पुलिस की पांच टीमें पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.
पुलिस टीम अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर रही है. पुलिस ने सब्जीबाग में भी दबिश दिया है. पुलिस गुड्डू और बबलू के अलावा डब्ल्यू मुखिया की तलाश कर रही है. इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस तबरेज की हत्या से पूरी तरह से पर्दा हटा पायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन