मसौढ़ी : स्कूल के बगल में गिरा तार, बाल-बाल बचे छात्र, किया प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्व में भी कई बार टूटे तार की शिकायत कर चुके थे ग्रामीण मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के सांईं स्थित हिंदी व उर्दू प्राथमिक विद्यालय के बीच से गुजरा विद्युत प्रवाहित जर्जर तार मंगलवार को पूर्वाह्न टूटकर सड़क पर गिर पडा. हालांकि इसमें विद्यालयों के बच्चे बाल-बाल बच गये और एक बड़ा हादसा होने से […]
विज्ञापन
पूर्व में भी कई बार टूटे तार की शिकायत कर चुके थे ग्रामीण
मसौढ़ी : धनरूआ प्रखंड के सांईं स्थित हिंदी व उर्दू प्राथमिक विद्यालय के बीच से गुजरा विद्युत प्रवाहित जर्जर तार मंगलवार को पूर्वाह्न टूटकर सड़क पर गिर पडा. हालांकि इसमें विद्यालयों के बच्चे बाल-बाल बच गये और एक बड़ा हादसा होने से बच गया. घटना के विरोध में व बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ बच्चों और ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ ने शीघ्र ही तार बदलने का आश्वासन दे उन्हें शांत कराया. मिली जानकारी के मुताबिक सांईं गांव में स्थित सड़क के पूरब में हिंदी प्राथमिक विद्यालय व पश्चिम में उर्दू प्राथमिक विद्यालय है. सड़क के बीच से नग्न जर्जर विद्युत तार गांव में गया है.
मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जब विद्यालयों में पढ़ाई हो रही थी तभी विद्यालय के पास जर्जर विद्युत प्रवाहित तार टूटकर सड़क पर गिर गया. इस बीच उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और फिर उन्होंने ट्रांसफाॅर्मर से बिजली बंद कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया.
इधर, इस घटना के खिलाफ विद्यालयों के बच्चों व उनके अभिभावकों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त विद्युत प्रवाहित तार पूर्व में कई बार टूटकर गिर चुका है और बीते एक सप्ताह में तार टूटकर गिरने की यह दूसरी घटना है.
उनका आरोप था कि इसकी जानकारी पूर्व में ही ग्रामीण विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को देकर जर्जर तार बदलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक विभाग ने इस जर्जर तार को नहीं बदला है. इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
प्रदर्शन करने वालों ग्रामीणों में बीगन रविदास, मो शहिद, किशुन गोप, नरेश चौरसिया, मधुसूदन चौरसिया, मो शमीम, नकुल पासवान समेत अन्य ग्रामीण व विद्यालयों के बच्चों में पायल कुमारी, रजनी कुमारी, अंकिता कुमारी, राजनंदिनी कुमारी, अंशु कुमारी, प्रीति कुमारी,सोनी कुमारी, रोहित कुमार,सुबोध कुमार, शहिल कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, मो शमीर, फैज अहमद, मो तारिक, समेत अन्य बच्चे व उनके अभिभावक शामिल थे. इधर, इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ रामजी पासवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों व बच्चों को समझा बुझाकर व जर्जर तार को बदलने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का आश्वासन दे उन्हें शांत कराया.
अधिकािरयों ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जतायी
विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार व सहायक विद्युत अभियंता राजेश कुमार पांडेय ने सांईं स्थित विद्यालयों के पास मंगलवार को जर्जर विद्युत प्रवाहित तार के टूटकर गिरने की घटना के प्रति अनभिज्ञता जतायी है.
सहायक अभियंता राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रखंड प्रमुख से दो दिन पूर्व इस संबंध में बात हुई है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि संभवत: बुधवार से जर्जर तार को बदलने का काम शुरू हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










