बख्तियारपुर : अकाल तख्त एक्स. लूटकांड का खुलासा, पांच गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बख्तियारपुर : जीआरपी ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर अकाल तख्त एक्सप्रेस लूटकांड का खुलासा किया. पकड़े गये अपराधियों में लाली चौधरी पिता योगी चौधरी, सुजीत कुमार पिता दिलीप राम, शशि कुमार पिता नरेश राम, भोला राम पिता नरेश राम (चारों बख्तियारपुर के बेलथान निवासी) और विजय कुमार यादव पिता लगनदेव यादव (देदौर, बगलू बगीचा […]
विज्ञापन
बख्तियारपुर : जीआरपी ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर अकाल तख्त एक्सप्रेस लूटकांड का खुलासा किया. पकड़े गये अपराधियों में लाली चौधरी पिता योगी चौधरी, सुजीत कुमार पिता दिलीप राम, शशि कुमार पिता नरेश राम, भोला राम पिता नरेश राम (चारों बख्तियारपुर के बेलथान निवासी) और विजय कुमार यादव पिता लगनदेव यादव (देदौर, बगलू बगीचा निवासी) शामिल हैं.
जीआरपी थानेदार सुशील कुमार ने जानकारी दी कि 27 अगस्त, 2017 को चंपापुर हाॅल्ट के पास अपराधियों ने अकाल तख्त एक्सप्रेस में लूट की वारदात की थी. इस दौरान यात्रियों के साथ मारपीट भी की गयी थी. कई यात्री घायल हो गये थे. इस घटना के बाद रेल पुलिस ने बगलू बगीचा से उचक्का विजय को संदेह पर उठाया गया. वह इस घटना का मास्टरमाइंड निकला.
बाद में उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर बारी-बारी से चार लुटेरों को बेलथान से दबोच लिया गया. वहीं, बदमाशों से थाने में पूछताछ करने पर उन्होंने इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. बदमाशों से पूछताछ से पुलिस को अन्य कई कांडों का भी सुराग हाथ लग गया. रविवार को पकड़े गये लुटेरों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन