पटना : नवगठित अंचलों में संसाधनों व मानव बल की करें व्यवस्था
Updated at : 24 Sep 2018 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नगर निगम ने वर्ष 2016 में दो नये अंचल बनाने का प्रस्ताव पारित करते हुए नगर आवास विकास विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा. इस प्रस्ताव पर विभाग ने मुहर लगाते हुए अधिसूचना जारी कर दिया है. अब निगम प्रशासन ने नवगठित अंचलों में संसाधन व मानव बल की व्यवस्था में जुट गये […]
विज्ञापन
पटना : नगर निगम ने वर्ष 2016 में दो नये अंचल बनाने का प्रस्ताव पारित करते हुए नगर आवास विकास विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा. इस प्रस्ताव पर विभाग ने मुहर लगाते हुए अधिसूचना जारी कर दिया है. अब निगम प्रशासन ने नवगठित अंचलों में संसाधन व मानव बल की व्यवस्था में जुट गये है. नवगठित अंचलों को नूतन राजधानी अंचल व पटना सिटी अंचल से अलग किया गया है.
नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने दोनों अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नवगठित अंचल की वार्ड व सीमा तय है. इसके आधार पर संसाधनों व मानव बल अलग करने की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें.
पानी टंकी के समीप बनेगा पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय : नगर आयुक्त ने मुख्य नगर अभियंता व संबंधित अंचलों के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि नये अंचलों के कार्यालय की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें. पाटलिपुत्र अंचल कार्यालय को लेकर एएन कॉलेज व पानी टंकी के बीच जल पर्षद की खाली जमीन चिह्नित किया गया है. चिह्नित जमीन पर कार्यालय बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करें. वहीं, अजीमाबाद अंचल कार्यालय को लेकर जगह चिह्नित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




