पटना : वृद्ध महिला की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के हरनाहा टोला में रहने वाली सेवानिवृत्त 75 वर्षीया शिक्षिका रानी सिन्हा की मृत्यु के बाद मुहल्ले के लोग दाह-संस्कार के लिए शव को खाजेकलां ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दरम्यान फतुहा से आये रिश्तेदार की ओर से शिकायत की गयी कि परिजनों को सूचना के […]

विज्ञापन
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के हरनाहा टोला में रहने वाली सेवानिवृत्त 75 वर्षीया शिक्षिका रानी सिन्हा की मृत्यु के बाद मुहल्ले के लोग दाह-संस्कार के लिए शव को खाजेकलां ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दरम्यान फतुहा से आये रिश्तेदार की ओर से शिकायत की गयी कि परिजनों को सूचना के बगैर मुहल्ले के कुछ लोग दाह-संस्कार में लगे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा.
थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्धा घर में अकेली रहती थीं. उनका कोई नहीं था. पुलिस के अनुसार किरण कुमारी ने पुलिस को सूचित किया था. परिजनों का कहना है कि मृतका की संपत्ति पर नजर रखे हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन