सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, वाट्सएप पर फोटो, पसंद के बाद ठिकाने पर जाती थीं लड़कियां
Updated at : 20 Sep 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी में वाट्सएप के जरिये सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. कंकड़बाग पुलिस ने एेसे ही एक रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस ने अशोकनगर रोड नंबर-6 में एक मकान में छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ा है. इसमें रैकेट का संचालक, संचालिका और धंधे में संलिप्त एक महिला भी पकड़ी गयी […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी में वाट्सएप के जरिये सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. कंकड़बाग पुलिस ने एेसे ही एक रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है. पुलिस ने अशोकनगर रोड नंबर-6 में एक मकान में छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ा है. इसमें रैकेट का संचालक, संचालिका और धंधे में संलिप्त एक महिला भी पकड़ी गयी है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. थानेदार का कहना है कि पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. कुछ खास जानकारी हाथ लगी है. छापेमारी जारी है, पूरी टीम को दबोचने की तैयारी है.दरअसल वाट्सएप से धंधे का संचालन किया जा रहा था. संचालक ग्राहकों को वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजता था.
फोटो पसंद करने के बाद रेट तय
होता था और ग्राहकों को उनके बताये ठिकाने पर लड़कियों को भेज दिया जाता था. जिन ग्राहकों के पास अपना कोई जगह नहीं रहता है उनको अधिक दाम पर संचालक जगह भी उपलब्ध कराता था. इस तरह से धंधा चल रहा था.
बुधवार की शाम पुलिस को
पता चला कि अशोकनगर में सेक्स रैकेट चलाने वाले संचालक ठहरे हुए हैं. पुलिस ने वहां रेड किया और तीन लोगों को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक पकड़ा संचालक पहले भी शास्त्रीनगर थाने से जेल जा चुका है.
वह कोलकात्ता से लड़कियों को यहां बुलाकर धंधा करा रहा था. पुलिस पूछताछ कर रही है. सेक्स रैकेट संचालक हरेंद्र मांझी निवासी सारण और संचालिका रुबी निवासी हिलसा को गिरफ्तार किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




