दानापुर : मिनी पेपर एजेंट से मारपीट, 35 हजार रुपये की लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2018 9:10 AM
विज्ञापन
दानापुर : रंगदारी नही देने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मिनी पेपर एजेंट रोहित राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया और गल्ले से करीब 35 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामले सामने आया है. इस संबंध में एजेंट रोहित ने स्थानीय थाने में नीतीश, दानिश व रोहित समेत एक दर्जन युवकों […]
विज्ञापन
दानापुर : रंगदारी नही देने पर अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मिनी पेपर एजेंट रोहित राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया और गल्ले से करीब 35 हजार रुपये लूट लिये जाने का मामले सामने आया है. इस संबंध में एजेंट रोहित ने स्थानीय थाने में नीतीश, दानिश व रोहित समेत एक दर्जन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. यह घटना थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ मैनपुरा महावीर मंदिर के पास सोमवार की शाम में घटी है.
जख्मी रोहित ने बताया कि सोमवार की शाम में अपने दुकान पर कर्मी व्यास कुमार के साथ बैठे थे. इसी दौरान एक दर्जन युवकों शराब के नशे में आये, जिनमें नीतीश, दानिश व रोहित समेत आदि ने गाली-गलौज करते हुए दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी. इसका विरोध किया तो उन लोगों ने पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया और मेरे कर्मी व्यास , गोलू व जितेंद्र बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. उन्होंने बताया कि दैनिक अखबार व फास्ट फूड की बिक्री करीब 35 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिये. अपराधियों ने जान मारने की भी धमकी दी.थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










