फुलवारीशरीफ : विवाद में दो भाइयों में मारपीट, कई घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के हाजी हरमैन कॉलोनी में मोहम्मद शमीम और उनके छोटे भाई मोहम्मद सलीम में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. देखते -देखते जमकर मारपीट हो गयी. मामला इतना आगे बढ़ गया कि मोहम्मद सलीम ने अपनी भाभी मोहम्मद शमीम की पत्नी शाहजहां के साथ मारपीट कर दी, जिससे शाहजहां का सिर फूट […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के हाजी हरमैन कॉलोनी में मोहम्मद शमीम और उनके छोटे भाई मोहम्मद सलीम में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई.
देखते -देखते जमकर मारपीट हो गयी. मामला इतना आगे बढ़ गया कि मोहम्मद सलीम ने अपनी भाभी मोहम्मद शमीम की पत्नी शाहजहां के साथ मारपीट कर दी, जिससे शाहजहां का सिर फूट गया. वह खून से लथपथ होकर थाने पहुंची. मो शमीम ने आरोप लगाया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर मोहम्मद सलीम झगड़ा और मारपीट करता रहता है.
घायलों में मोहम्मद शमीम के परिवार से उसकी पत्नी शाहजहां, बेटा शमशाद, बेटी रौनक और खुशबू भी हैं . थानेदार कैसर आलम ने बताया कि दोनों ओर से थाने में लिखित मामला दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










