पटना : विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का दें सकारात्मक जवाब: वशिष्ठ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी प्रवक्ताओं से कहा है कि वे नीतीश सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाएं. विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का सकारात्मक और ठोस जवाब दें. वे मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं एवं मीडिया सेल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी प्रवक्ताओं से कहा है कि वे नीतीश सरकार के काम को जन-जन तक पहुंचाएं. विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का सकारात्मक और ठोस जवाब दें.
वे मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं एवं मीडिया सेल की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा किविपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब पिछले 13 सालों में बिहार में आये बदलावों की तस्वीर पेश कर ही दिया जा सकता है. बैठक में मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह और राजीव रंजन, उपेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, अजय आलोक, प्रगति मेहता, सुहेली मेहता, भारती मेहता, निखिल मंडल, अरविन्द निषाद, अंजुम आरा एवं श्वेता विश्वास के साथ मीडिया सेल के अध्यक्ष डाॅ अमरदीप मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन