पटना : सास से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगायी फांसी

Updated:
विज्ञापन
पटना : सास से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगायी फांसी

कार से आये चोरों ने पूर्व मंत्री के आवास के बाहर से गाड़ी चुरायी रविवार की सुबह में दिया घटना को अंजाम, कंकड़बाग पुलिस कर रही छानबीन पटना : राजधानी में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है. 9 सितंबर को बेऊर इलाके में एक पुलिसकर्मी की गाड़ी चोरी करने के बाद रविवार की सुबह […]

विज्ञापन
कार से आये चोरों ने पूर्व मंत्री के आवास के बाहर से गाड़ी चुरायी
रविवार की सुबह में दिया घटना को अंजाम, कंकड़बाग पुलिस कर रही छानबीन
पटना : राजधानी में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है. 9 सितंबर को बेऊर इलाके में एक पुलिसकर्मी की गाड़ी चोरी करने के बाद रविवार की सुबह में स्कार्पियो की चोरी कर ली गयी है. यह स्काॅर्पियो जदयू विधायक व पूर्व मंत्री रामानंद सिंह की है. चोरों ने कंकड़बाग में उनके आवास के बाहर से गाड़ी की चोरी की है. रात में गाड़ी आवास के बाहर खड़ी गयी थी.
सुबह में गाड़ी की चोरी हो गयी. घटना के बाद कंकड़बाग पुलिस को जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. पूर्व मंत्री के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब मिले. पुलिस ने पड़ोस में लगे एक मकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. यहां से कुछ सबूत पुलिस को मिले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है.
स्काॅर्पियो की बगल में लगायी अपनी कार, लॉक खोल कर ले भागे गाड़ी : दरअसल वाहन चोर कार से आये थे. पूर्व मंत्री के पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक वाहन चोर 3.59 बजे आवास के बाहर पहुंचे हैं. पूर्व मंत्री के स्काॅर्पियो की बगल में अपनी कार लगा दी.
इसके बाद स्काॅर्पियो का लॉक खोल दिया. पांच मिनट के अंदर वाहन चोर गाड़ी लेकर फरार हो गये. सुबह जब देखा गया तो गाड़ी दरवाजे पर नहीं थी. जिस तरह से पूर्व मंत्री की गाड़ी चोरी की गयी है, उससे साफ है कि राजधानी में वाहन चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. फिलहाल पुलिस गाड़ी बरामद करने में जुटी हुई है. सीसीटीवी से फुटेज निकाला गया है. कार के नंबर के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है. वहीं, आरोपितों की भी तलाश हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन