फतुहा : दुकानदार से मारपीट पैसा छीना, एक धराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
फतुहा : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा के नरैना मोड़ स्थित फुटपाथी दुकानदार से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर करीब पांच हजार रुपये का सामान नष्ट कर दिया और सात हजार रुपये छीन लिये. शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो चार बाइक सवार बदमाश भाग गये, जबकि एक बदमाश को दबोच लिया गया. […]
विज्ञापन
फतुहा : पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा के नरैना मोड़ स्थित फुटपाथी दुकानदार से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर करीब पांच हजार रुपये का सामान नष्ट कर दिया और सात हजार रुपये छीन लिये. शोरगुल सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो चार बाइक सवार बदमाश भाग गये, जबकि एक बदमाश को दबोच लिया गया.
ग्रामीणों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार बदमाश की पहचान बड़हिया के जैतपुर गांव निवासी आलोक राज के रूप में हुई है. इस संबंध में दुकानदार नरैना गांव निवासी सिद्धेश्वर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन