पटना : सामान्य से तीन डिग्री अधिक तापमान, गर्मी ने बढ़ायी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : बारिश थमने के बाद अब धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा. शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक था. जो 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिन काफी तेज […]

विज्ञापन
पटना : बारिश थमने के बाद अब धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. शुक्रवार को तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा. शहर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी काफी अधिक था. जो 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पूरे दिन काफी तेज धूप रही. लोग परेशान होते रहे. मौसम केंद्र की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. इससे तेज धूप होने से परेशानी बढ़ने की संभावना है.
अभी 28 फीसदी कम है बारिश : बारिश का मौसम लगभग जाने की स्थिति में है. सितंबर के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है. मगर राज्य में अभी भी 19 फीसदी कम बारिश हुई है. वहीं राजधानी में ये कमी का आंकड़ा 28 फीसदी का है. राज्य में अब तक 920 एमएम बारिश के मुकाबले 780 एमएम बारिश हुई है. वहीं जिले में अब तक 835.7 एमएम के मुकाबले 568.3 एमएम हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन