लड़की ने पुनपुन नदी में छलांग लगायी, नदी किनारे मिला केवल चप्पल

Updated at : 12 Sep 2018 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की ने पुनपुन नदी में छलांग लगायी, नदी किनारे मिला केवल चप्पल

पटना : बुधवार को परसा बाजार थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी में एक लड़की के छलांग लगाने की खबर से नदी घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परसा बाजार थानेदार जय प्रकाश सिंह ने छानबीन के बाद नदी किनारे से एक जोड़ी लेडिज चप्पल बरामद किया. […]

विज्ञापन

पटना : बुधवार को परसा बाजार थाना क्षेत्र के पुनपुन नदी में एक लड़की के छलांग लगाने की खबर से नदी घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परसा बाजार थानेदार जय प्रकाश सिंह ने छानबीन के बाद नदी किनारे से एक जोड़ी लेडिज चप्पल बरामद किया. बरामद चप्पल उसी लड़की की बतायी जा रही, जिसने नदी में छलांग लगा दी. देर रात तक गोताखोर लड़की की लाश तलाश करने नदी में मशक्कत करते रहे लेकिन घंटों बाद भी सफलता नहीं मिल पायी.

नदी की उफनती तेज धार में रात होने के बाद भी पुलिस लाइट की व्यवस्था करके लाश की तलाश जारी रखे हुए थी. नदी में छलांग लगाने वाली लड़की कौन और कहां की थी यह भी पता नहीं चल पा रहा है. थानेदार ने बताया की एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है. रात में लाश नहीं मिलने पर दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम को पुनपुन में उतारा जायेगा.

इस संबंध में थानेदार जय प्रकाश ने बताया की नदी के उस पार से एक युवक ने शोर मचाया था की एक लड़की नदी में छलांग लगा दी है. इसके बाद जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो नदी में कुछ दिखायी नहीं दिया. लेकिन, जहां से छलांग लगायी थी वहां से एक जोड़ी चप्पल मिला है. पुलिस ने नदी के उस पार से उस युवक को बुलाकर पूछताछ भी की जिसने लड़की को छलांग लगाते हुए देखा था. फिलहाल लाश की खोजबीन जारी है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन