पटना : पुलिस और परिजनों के बीच नोक-झोंक, जम कर हंगामा
Updated at : 05 Sep 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

महिला को गंगा से निकालने का मामला पटना : दीघा थाने के जेपी सेतु से गंगा में कूदी महिला निभा को खोजने को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच काफी नोक-झोंक हुई. इस दौरान परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया. वहीं पुलिस ने खोजने के लिए गोताखोर लाने […]
विज्ञापन
महिला को गंगा से निकालने का मामला
पटना : दीघा थाने के जेपी सेतु से गंगा में कूदी महिला निभा को खोजने को लेकर पुलिस व परिजनों के बीच काफी नोक-झोंक हुई. इस दौरान परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया.
वहीं पुलिस ने खोजने के लिए गोताखोर लाने का मंगलवार की सुबह में प्रयास किया था. पुलिस की गाड़ी गोताखोर को लाने के क्रम में पीरबहोर थाने के अशोक राजपथ में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसके कारण गोताखोर को लाने की प्रक्रिया बाधित हो गयी थी. परिजन जब थाना में खोजने की गुहार लगाने पहुंचे, तो पुलिसकर्मियों का कहना था कि उनके सहयोगी घायल हो गये हैं. इसलिए देर हो रही है. हालांकि, इन सबके बीच एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर पहुंचे. इसके बाद गंगा में खोजने का काम शुरू हुआ. लेकिन शव बरामद नहीं किया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




