पटना : पहले शादी का दबाव, लड़की नहीं मानी, तो सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Updated:
विज्ञापन

पटना : मोतिहारी के एक लड़के ने एक लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया. लेकिन लड़की ने इन्कार कर दिया तो गुस्से में उसने सोशल मीडिया पर लड़की के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिख दी और वायरल कर दिया. इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पाटलिपुत्र थाने के पीएंडएम मॉल के पास बुलाया […]

विज्ञापन
पटना : मोतिहारी के एक लड़के ने एक लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया. लेकिन लड़की ने इन्कार कर दिया तो गुस्से में उसने सोशल मीडिया पर लड़की के संबंध में आपत्तिजनक बातें लिख दी और वायरल कर दिया. इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए पाटलिपुत्र थाने के पीएंडएम मॉल के पास बुलाया और उसके स���थ पिटायी कर दी. इसी बीच पुलिस पहुंच गयी और युवक भारती कुमार को पकड़ लिया. उसके साथ एक और युवक शामिल था जो फरार होने में सफल रहा. इसके बाद युवक को पाटलिपुत्र पुलिस ने महिला थाने के हवाले कर दिया. जहां लड़की के बयान पर युवक भारती व एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी और गिरफ्तार कर लिया गया.लड़की भी मोतिहारी की रहनेवाली है और वह युवक को जानती थी.
युवक एकतरफा प्यार करता था और एक दिन उसने शादी के लिए प्रपोज कर दिया. युवक से परेशान हो कर लड़की पटना में अपने रिश्तेदार के घर चली आयी तो उसने सोशल मीडिया पर लड़की के खिलाफ आपत्तिजनक बातों को लिखा और उसे वायरल कर दिया. लड़की को जानकारी हुई तो उसने विरोध जताया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन