पटना : पीयू में एमएड एडमिशन की काउंसेलिंग पूरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2018 10:01 AM

विज्ञापन

पटना : पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एजुकेशन विभाग में एमएड में नामांकन के लिए काउंसेलिंग शनिवार को संपन्न हो गयी. काउंसेलिंग सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक चली. कट ऑफ सूची के अनुसार 50 सीटों के लिए काउंसेलिंग हुई. काउंसेलिंग के बाद फर्स्ट लिस्ट 4 सितंबर को जारी होगी. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में जिन […]

विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एजुकेशन विभाग में एमएड में नामांकन के लिए काउंसेलिंग शनिवार को संपन्न हो गयी. काउंसेलिंग सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक चली. कट ऑफ सूची के अनुसार 50 सीटों के लिए काउंसेलिंग हुई.
काउंसेलिंग के बाद फर्स्ट लिस्ट 4 सितंबर को जारी होगी. डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में जिन छात्रों ने डाक्यूमेंट्स नहीं पेस किये हैं उन्हें 4 सितंबर तक विभाग में डॉक्यूमेंट्स को पेश करना है. अगर डॉक्यूमेंट्स सही मिले तो लिस्ट के अनुसार उक्त छात्र का नामांकन ले लिया जायेगा. विभागाध्यक्ष प्रो खगेंद्र कुमार ने बताया कि सीटें खाली रहने पर दूसरी सूची जारी होगी.
नामांकन के लिए मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन, पीजी का मार्क्सशीट (अगर पीजी हों तो), बीएड का मार्क्सशीट, एडमिट कार्ड, सीएलसी-डीएलसी व कैरेक्टर सर्टिफिकेट, आधार कार्ड व कास्ट व फिजिकल सर्टिफिकेट (आरक्षित छात्रों के लिए) लाना आवश्यक है. अपियरिंग छात्रों का नामांकन नहीं लिया जायेगा.
कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सात दिवसीय योग कार्यशाला शुरू
पटना : कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस और लाइंस क्लब नव विशाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का शनिवार को उद्घाटन हुआ. उद्घाटन प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने किया. इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शरीर और आत्मा को शुद्ध कर निरोग रखने का प्राचीन भारतीय माध्यम है.
योग शरीर को स्वस्थ रखने की भारतीय पद्धति है और आज पूरे विश्व में लोग योग को अपना चुके हैं. अमेरिका स्थित शिव डांसिंग स्कूल ऑफ योग के संस्थापक डॉ स्टीवेन लेंडाव ने कहा कि योग मन और शरीर के विकारों को दूर करता है. 200 से अधिक
शिक्षकों, छात्रों
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन