ePaper

मसौढ़ी : बीच बाजार में किशोरी से छेड़खानी, प्राथमिकी

Updated at : 02 Sep 2018 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : बीच बाजार में किशोरी से छेड़खानी, प्राथमिकी

मसौढ़ी : अपने गांव नदवां से नदवां बाजार में शुक्रवार की दोपहर खरीदारी करने पहुंची 17 वर्षीया किशोरी से जबरन शादी करने की बात कह कर मनचले युवक ने बीच बाजार में उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा .पीड़िता किशोरी इस बीच किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर वापस […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : अपने गांव नदवां से नदवां बाजार में शुक्रवार की दोपहर खरीदारी करने पहुंची 17 वर्षीया किशोरी से जबरन शादी करने की बात कह कर मनचले युवक ने बीच बाजार में उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा .पीड़िता किशोरी इस बीच किसी तरह वहां से भाग कर अपने घर वापस आने लगी, तो उसे उसने खदेड़ कर पकड़ लिया और फिर छेड़खानी करने लगा . इस पर किशोरी ने शोर मचाया, तो वहां स्थानीय लोगों को जुटता देख आरोपित युवक मौके से भाग निकला . किशोरी किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची और इस वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी .
बाद में पीड़िता की मां ने इस संबंध में धनरूआ थाना के विजावर गांव निवासी रवि रंजन रजक के खिलाफ शनिवार को थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. पीड़िता की मां का आरोप है कि रवि रंजन रजक इसके पूर्व भी स्कूल जाने के दौरान उसकी पुत्री के साथ राह चलते कई बार छेड़खानी करता रहा है . उसके परिजनों से इसको लेकर कई बार इसकी शिकायत भी की गयी, लेकिन इसके बावजूद भी उसकी हरकत में कोई सुधार नहीं हो सका . पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है .
मसौढ़ी. धनरूआ थाना के पभेड़ी रोड स्थित एक निजी विद्यालय के पास शनिवार की शाम टेंपो पर सवार होकर शराब के नशे में धुत चार बदमाशों ने सामने से आ रही दूसरी टेंपो में धक्का मार उस पर सवार दिव्यांग शिक्षिका के साथ छेड़खानी की.
विरोध करने पर महिला के पति व टेंपोचालक को बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया. बाद में जब इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को हुई तो उनलोगों ने मौके पर पहुंच चार में से दो बदमाशों को पकड़ पहले तो उनकी जम कर धुनाई कर दी फिर पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गये बदमाशों में धनरूआ थाना के अवधारा गांव निवासी राहुल कुमार व छितरौली गांव का रोहित कुमार शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन