पटना : 1000 दिनों तक बच्चों को सही पोषण देना जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सामुदायिक खाद्य एवं पोषण विस्तार इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया. राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ देवानंद प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इकाई के प्रभारी श्याम सुंदर सिन्हा ने कहा […]
विज्ञापन
पटना : भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सामुदायिक खाद्य एवं पोषण विस्तार इकाई द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया. राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ देवानंद प्रसाद सिंह ने किया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इकाई के प्रभारी श्याम सुंदर सिन्हा ने कहा कि पोषण सप्ताह मनाने का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुपोषण को दूर करना है.
इसके लिए सप्ताह भर के कार्यक्रम में बीएमआई, क्विज प्रतियोगिता, डांस एंड ड्रामा कार्यक्रम और वीडियो शो आयोजित किया जायेगा. इस साल का थीम ‘बच्चों को पहले 1000 दिनों के दौरान कुपोषित को संबोधित करने में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप सुनिश्चित करना बेहतर बाल स्वास्थ्य है’ है. इस विषय पर डॉ अरविंद चौरसिया ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अगर बच्चा एक बार कुपोषण का शिकार हो जाये तो वह मानसिक रूप से, शारीरिक रूप से तथा सामाजिक रूप से पिछड़ जाता है. जिसका नुकसान उसके परिवार को उठाना पड़ता है. इसलिए 1000 दिनों तक बच्चों को सही पोषण देना जरूरी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन