ePaper

पटना : युवक को गोली लगने के बाद भिड़े दो गुट, फायरिंग

Updated at : 29 Aug 2018 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : युवक को गोली लगने के बाद भिड़े दो गुट, फायरिंग

मसौढ़ी के रहमतगंज चौराहे के पास हंगामा पटना/मसौढ़ी : मसौढ़ी के रहमतगंज चौराहे के पास मंगलवार की सुबह एक गुट के कुछ बदमाशों ने दूसरे गुट के 16 वर्षीय युवक सूरज को गोली मार दी. सूरज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इसके बाद दूसरे गुट के सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर […]

विज्ञापन
मसौढ़ी के रहमतगंज चौराहे के पास हंगामा
पटना/मसौढ़ी : मसौढ़ी के रहमतगंज चौराहे के पास मंगलवार की सुबह एक गुट के कुछ बदमाशों ने दूसरे गुट के 16 वर्षीय युवक सूरज को गोली मार दी. सूरज को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इसके बाद दूसरे गुट के सैकड़ों आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और इलाके में घर में घुस कर तोड़-फोड़ करने लगे. एक चप्पल-दुकान में घुस कर तीन युवकों की पिटाई कर दी. बाद में पहले गुट के लोग भी जमा होने लगे और फिर दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया.
घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी पूर्वी राजेंद्र कुमार भील दल-बल के साथ पहुंचे, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी पर भी पथराव कर दिया.
सिटी एसपी बाल-बाल बचे. चार-पांच पुलिसकर्मियों को चोट आयी. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. किसी तरह से भीड़ के बीच से सिटी एसपी को बाहर निकाला गया. इसी बीच जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी मनु महाराज भी पहुंच गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन