पटना : नशे की हालत में पकड़ा गया बाइकर्स गैंग का सदस्य

Updated at : 27 Aug 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : नशे की हालत में पकड़ा गया बाइकर्स गैंग का सदस्य

पटना : इनकम टैक्स गोलंबर से कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक का नाम विनायक है. वह बाइकर्स गैंग का सदस्य है. पुलिस के मुताबिक वह किंग्स ऑफ पटना का मेंबर है. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शनिवार की देर रात वह शराब के नशे में इनकमटैक्स गोलंबर […]

विज्ञापन
पटना : इनकम टैक्स गोलंबर से कोतवाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक का नाम विनायक है. वह बाइकर्स गैंग का सदस्य है. पुलिस के मुताबिक वह किंग्स ऑफ पटना का मेंबर है.
पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शनिवार की देर रात वह शराब के नशे में इनकमटैक्स गोलंबर की तरफ से जा रहा था, इस दौरान काफी नशे में होने के कारण एक गाड़ी से टकरा कर गिर गया. इसके बाद जब उसे उठाने के लिए पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह नशे में है. बाद में उसकी पहचान बाइकर्स गैंग के रूप में हुई. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है.
चार संदिग्ध पकड़े गये : पुलिस मुख्यालय के आदेश पर रविवार की शाम दो घंटे तक वाहन चेकिंग की गयी. इस दौरान राजधानी के सभी चौक-चाैराहों पर वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान इनकम टैक्स गोलंबर पर चार संदिग्ध लोग वाहन के साथ पकड़े गये.
पूछताछ में उनकी गतिविधियां ठीक नहीं थी, इसलिए कोतवाली पुलिस ने सभी चार लोगों को डिटेन किया है. कोतवाली में उनसे चार संदिग्ध पकड़े गयेपूछताछ चल रही है. इसके अलावा बोरिंग रोड, पाटलिपुत्रा गोलंबर, , बुद्धा कॉलाेनी, एसकेनगर, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, स्टेशन व जीपीओ गोलंबर और बेली रोड पर वाहन चेकिंग की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन