पटना : स्नातक में एडमिशन के लिए आज भी खुले रहेंगे कॉलेज
Updated at : 19 Aug 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : विभिन्न कॉलेजों में ग्रेजुएशन में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. बिहार बोर्ड द्वारा प्रथम संशोधित चयन सूची के आधार पर रविवार तक एडमिशन होगा. सभी कॉलेजों को रविवार को भी नामांकन लेने के लिए कहा गया है. अत: कॉलेज खुले रहेंगे. प्रथम कट ऑफ लिस्ट में शामिल जो भी स्टूडेंट्स 10 से 16 […]
विज्ञापन
पटना : विभिन्न कॉलेजों में ग्रेजुएशन में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. बिहार बोर्ड द्वारा प्रथम संशोधित चयन सूची के आधार पर रविवार तक एडमिशन होगा. सभी कॉलेजों को रविवार को भी नामांकन लेने के लिए कहा गया है. अत: कॉलेज खुले रहेंगे. प्रथम कट ऑफ लिस्ट में शामिल जो भी स्टूडेंट्स 10 से 16 अगस्त तक एडमिशन नहीं करा पाये हैं, वे 19 अगस्त तक एडमिशन करा सकते हैं. शनिवार को पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन हुआ है.
मनचाहा कॉलेज नहीं मिला है, तो कर सकते हैं स्लाइड अप का इस्तेमाल :
बोर्ड ने कहा है कि फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट में शामिल स्टूडेंट्स को अगर उनके द्वारा उच्चतर विकल्प का कॉलेज नहीं मिल पाया है, तो वह स्लाइड अप का ऑप्शन चुन सकते हैं. लेकिन इसमें वैसे स्टूडेंट्स ही शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने अपना एडमिशन आवंटित कॉलेजों में करा लिया है. 20 अगस्त तक स्टूडेंट्स स्लाइड अप का ऑप्शन चुन सकते हैं.
आज तक कर सकते हैं कॉलेज का चयन
अगर ऐसे स्टूडेंट्स, जिनका चयन प्रकाशित प्रथम संशोधित चयन सूची में किसी कॉलेजों को लिए नहीं हुआ है, वे कॉलेजों का चयन कर सकते हैं.
इसके लिए सर्वप्रथम ओएफएसएस से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जानकारी प्राप्त करने के बाद स्टूडेंट्स वेब पेज पर जाकर 19 अगस्त तक पांच एवं अधिकतम 20 विकल्प भरेंगे, ताकि उसके आधार पर 25 अगस्त को जारी होने वाली दूसरी चयन सूची में उनका चुनाव हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




