माह अंत तक शुरू होगा स्टेट हैंगर का निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : इस माह के अंत तक पटना एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर का निर्माण शुरू हो जायेगा. इसके लिए टेंडर निकल चुका है. विदित हो कि वर्तमान स्टेट हैंगर को तोड़कर उसकी जगह नया टर्मिनल भवन बनना है और नया स्टेट हैंगर फ्लाइंग क्लब के बगल में स्थित खाली जमीन पर बनेगा. राजकीय विमानों को […]
विज्ञापन
पटना : इस माह के अंत तक पटना एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर का निर्माण शुरू हो जायेगा. इसके लिए टेंडर निकल चुका है. विदित हो कि वर्तमान स्टेट हैंगर को तोड़कर उसकी जगह नया टर्मिनल भवन बनना है और नया स्टेट हैंगर फ्लाइंग क्लब के बगल में स्थित खाली जमीन पर बनेगा.
राजकीय विमानों को रखने में परेशानी नहीं हो, इसलिए पहले एक नया स्टेट हैंगर बनेगा तब वर्तमान दोनों स्टेट हैंगर को तोड़ा जायेगा. काम अवार्ड होने के बाद चार-पांच महीने एक स्टेट हैंगर का निर्माण पूरा होने में लगेगा. अगले वर्ष जनवरी तक उसके पूरा हो जाने की संभावना है. उसके बाद वर्तमान स्टेट हैंगर को तोड़ने का काम शुरू होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन