पटना : फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में 100 लोगों की होगी क्षमता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : शहर की गंगा नदी में जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट या क्रूज की सेवा शुरू होने जा रही है. इसके लिए पर्यटन विभाग के स्तर पर पहल शुरू करते हुए इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है. टेंडर भरने की अंतिम तारीख 15 सितंबर रखी गयी है. इस प्रक्रिया के बाद जिन कंपनी का […]
विज्ञापन
पटना : शहर की गंगा नदी में जल्द ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट या क्रूज की सेवा शुरू होने जा रही है. इसके लिए पर्यटन विभाग के स्तर पर पहल शुरू करते हुए इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है. टेंडर भरने की अंतिम तारीख 15 सितंबर रखी गयी है. इस प्रक्रिया के बाद जिन कंपनी का चयन होगा, उसे यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सह क्रूज सेवा चलाने के लिए नियुक्त कर दिया जायेगा.
संबंधित कंपनी को इसके लिए तीन महीने का समय दिया जायेगा, जिसमें वह अपने जहाज को यहां लाकर इस शुरू करने से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ले. इस क्रूज की क्षमता 100 लोगों की होगी. इस पर रेस्टोरेंट के साथ छोटा-मोटा पार्टी भी करने की सुविधा मौजूद होगी. पर्यटन विभाग इस जहाज सिर्फ अपना लोगो देकर इसकी ब्रांडिंग करेगा.
इसके परिचालन, मेंटेनेंस से लेकर अन्य सभी दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेवारी संबंधित कंपनी ही उठायेगी. पर्यटन विभाग को यह कंपनी सिर्फ प्रत्येक महीने निर्धारित राजस्व ही देगी. टेंडर में चयनित कंपनी रोजाना शाम को दो घंटे का एक ट्रिप लगायेगी, जिसमें खाने की सुविधा मौजूद होगी. विभाग ने टेंडर में यह स्पष्ट तौर पर कहा है कि जहाज अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ लग्जरी और हर तरह से सुरक्षित होना चाहिए. इन्हीं मानकों पर जहाज का परिचालन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन