पटना : …..जब जदयू कार्यकर्ताओं ने किया राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का स्वागत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्यसभा के नव निर्वाचित उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के पहली बार पटना पहुंचने पर जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ पटना महानगर व प्रदेश छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर लगभग छह दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जदयू जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, हरिवंश बाबू जिंदाबाद आदि नारे […]
विज्ञापन
पटना : राज्यसभा के नव निर्वाचित उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के पहली बार पटना पहुंचने पर जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ पटना महानगर व प्रदेश छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया.
इस मौके पर लगभग छह दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने जदयू जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद, हरिवंश बाबू जिंदाबाद आदि नारे लगाये.
मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के पटना के अध्यक्ष धीरज सिन्हा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के पटना महानगर पूर्व अध्यक्ष कमाल परवेज, जदयू नेता रवींद्र सिंह, डॉ. नवीन कुमार आर्य, राज सिन्हा, चंदन कुमार आदि कार्यकर्ता भी स्वागत में मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन