पटना : गंगा एप से ऑटो बुक करने के विरोध में धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Aug 2018 5:31 AM

विज्ञापन

पटना : पटना जिला रिक्शा चालक ऑटो संघ, सिटू के नेतृत्व में दर्जनों ऑटो चालकों ने पटना जंक्शन पर गंगा एप द्वारा आफ लाइन और ऑनलाइन ऑटो परिचालन के विरुद्ध धरना दिया. मुख्य संयोजक रवींद्र तिवारी और रंजीत कुमार ने धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि पटना जंक्शन पर प गंगा एप के जरिए […]

विज्ञापन
पटना : पटना जिला रिक्शा चालक ऑटो संघ, सिटू के नेतृत्व में दर्जनों ऑटो चालकों ने पटना जंक्शन पर गंगा एप द्वारा आफ लाइन और ऑनलाइन ऑटो परिचालन के विरुद्ध धरना दिया. मुख्य संयोजक रवींद्र तिवारी और रंजीत कुमार ने धरने का नेतृत्व करते हुए कहा कि पटना जंक्शन पर प गंगा एप के जरिए आॅनलाइन और ऑफ लाइन गाड़ी बुक होने के कारण पहले से चल रही प्रीपेड सेवा के चालकों के बीच भूखमरी की नौबत आ गयी है.
उन्होंने यह भी कहा कि डीआरएम और अन्य संबंधित पक्षों से उनकी सोमवार को इस विषय पर वार्ता होगी. यदि उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो उसके बाद वे पूरे शहर में ऑटो सेवा का परिचालन स्थगित कर देंगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन