बीडीओ के फ्लैट से मिली अवैध पिस्तौल पति भी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 5:05 AM
पटना : निगरानी की टीम द्वारा पकड़ी गयी रामपुर प्रखंड की बीडीओ वर्षा तर्वे के आशियाना-दीघा में रॉयल हैरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट में जांच के दौरान एक पिस्तौल व एक कारतूस मिला है. इस संबंध में निगरानी की टीम ने शास्त्रीनगर थाने में बीडीओ के पति मो मोईद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला […]
पटना : निगरानी की टीम द्वारा पकड़ी गयी रामपुर प्रखंड की बीडीओ वर्षा तर्वे के आशियाना-दीघा में रॉयल हैरिटेज अपार्टमेंट के फ्लैट में जांच के दौरान एक पिस्तौल व एक कारतूस मिला है. इस संबंध में निगरानी की टीम ने शास्त्रीनगर थाने में बीडीओ के पति मो मोईद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मो मोईद को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. गुरुवार की सुबह निगरानी की टीम ने एक लाख 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ रामपुर प्रखंड की बीडीओ वर्षा तर्वे को गिरफ्तार किया था. इसके बाद आगे की जांच करते हुए निगरानी की टीम रॉयल हैरिटेज स्थित बीडीओ के 203 नंबर फ्लैट में पहुंची और चेकिंग के दौरान पिस्तौल को बरामद किया. इस दौरान मो मोईद से पिस्तौल के संबंध में पूछा गया तो वे कुछ भी जवाब नहीं दे पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










