बख्तियारपुर में पंचायत समिति की बैठक में जमकर हंगामा

Updated:
विज्ञापन

बख्तियारपुर/ मोकामा : बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अवधेश पासवान ने की. बैठक में सदस्यों ने करीब 60-65 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लंबे समय से पोषाहार बंद रहने का मामला उठाया. सदस्यों ने गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा कि मनमाने व पक्षपात तरीके से […]

विज्ञापन

बख्तियारपुर/ मोकामा : बख्तियारपुर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार पंचायत समिति की बैठक हंगामेदार हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अवधेश पासवान ने की. बैठक में सदस्यों ने करीब 60-65 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लंबे समय से पोषाहार बंद रहने का मामला उठाया. सदस्यों ने गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा कि मनमाने व पक्षपात तरीके से आंगनबाड़ी केंद्रों का पोषाहार बंद किया जा रहा है. सदस्यों ने सीडीपीओ पर कार्रवाई के साथ ही पोषाहार से वंचित केंद्रों पर अविलंब पोषाहार शुरू कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, करनौती पंचायत समिति सदस्य चंद्र प्रकाश ने राजकीय मध्य विद्यालय, करनौती में करीब पखवारे भर से मिड डे मील बंद रहने का मामला उठाया. मनोज कुमार सिंह ने रूपस महाजी पंचायत में डीलर के माध्यम से ही राशन कार्ड वितरित किये जाने पर गंभीर सवाल खड़े किये. बैठक का संचालन कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी रामनाथ कुमार ने सदस्यों को शांत करते हुए जांचोपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मौके पर उपप्रमुख विनय राय, अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह व विधायक प्रतिनिधि टुली सिंह सहित सभी पंचायत समिति सदस्य व मुखिया उपस्थित थे.

तिथि निर्धारण में हो रही देरी पर जताया िवरोध
बीडीसी की बैठक में हंगामा
फतुहा. प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख रेखा देवी के अध्यक्षता में हुई. संचालन बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने किया. बैठक में मुख्य रूप से उपप्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार और पंचायत समिति सदस्य लाला भगत ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर ,मध्याह्न भोजन की गुणवता और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की गुणवत्ता पर सवाल उठाया और हंगामा किया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गुप्त नारायण सिंह पर आरोपो की बौछार कर दी गयी. बैठक में सीओ शैलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन