दानापुर: वर्चस्व को लेकर पेठिया बाजार में गोलीबारी से दहशत

Updated at : 04 Aug 2018 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर: वर्चस्व को लेकर पेठिया बाजार में गोलीबारी से दहशत

दानापुर : गुरुवार की रात नगर में वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों के बीच गोलीबारी होने का मामला सामने आया है. थाने के झुनझुनवाला पार्क के पास और पेठिया बाजार में दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ हवाई फायरिंग की. फायरिंग से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है. डर-सहमे दुकानदार मुंह खोलने को तैयार नहीं […]

विज्ञापन

दानापुर : गुरुवार की रात नगर में वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों के बीच गोलीबारी होने का मामला सामने आया है. थाने के झुनझुनवाला पार्क के पास और पेठिया बाजार में दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ हवाई फायरिंग की. फायरिंग से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है. डर-सहमे दुकानदार मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं. पुलिस भी फायरिंग की बात से इन्कार कर रही है.

बताया जाता है कि गुरुवार को झुनझुनवाला पार्क के पास एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के कुछ युवकों के साथ मारपीट और फायरिंग की. इससे गुस्साये दूसरे गुट के युवकों ने देर रात को पेठिया बाजार में करीब छह राउंड हवाई फायरिंग की . दो बार हुई फायरिंग से एक बार फिर दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया है.

थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने फायरिंग की बात से इन्कार करते हुए बताया कि मारपीट होने की सूचना है. मामले में किसी ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है. एएसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि फायरिंग हुई है या नहीं, इसकी जांच करायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन