राजबल्लभ को पार्टी से निकाल कर दिखाएं तेजस्वी : संजय सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2018 4:12 AM

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता राजबल्लभ यादव को भूल गये हैं. उनके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है. राजद के यह विधायक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंचे थे. जिसकी तस्वीर भी सबके सामने है. तेजस्वी में अगर हिम्मत है तो उनको पार्टी […]

विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता राजबल्लभ यादव को भूल गये हैं. उनके खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है. राजद के यह विधायक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पहुंचे थे. जिसकी तस्वीर भी सबके सामने है. तेजस्वी में अगर हिम्मत है तो उनको पार्टी से निकाल कर दिखाएं. सिंह ने कहा कि तेजस्वी क्या यह भूल गये हैं कि राजबल्लभ के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज है. आश्चर्य होता है कि आरोपी विधायक राजद का सदस्य है. गंदगी जेब में लिए घूम रहे और बाहरी बदबू नाक बंद करने का बहाना बना रहे हैं. अगर वाकई आप पार्टी का चेहरा और नेतृत्वकर्ता बन गये हैं तो राजबल्लभ यादव को अपने दल से निकाल कर दिखाइये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन