सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार का विवादित ऑडियो वायरल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं. सोशल मीडिया में एक आॅडियो वायरल हुआ है, जिसमें किसी मंच के संबोधन में कहा जा रहा है कि अगर बिहार की पुलिस उन्हें हाथ भी लगा देगी, तो वह ईंट-से-ईंट बजा देंगे. हालांकि यह ऑडियो आनंद कुमार का ही है, […]
विज्ञापन
पटना : सुपर-30 के संचालक आनंद कुमार लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं. सोशल मीडिया में एक आॅडियो वायरल हुआ है, जिसमें किसी मंच के संबोधन में कहा जा रहा है कि अगर बिहार की पुलिस उन्हें हाथ भी लगा देगी, तो वह ईंट-से-ईंट बजा देंगे. हालांकि यह ऑडियो आनंद कुमार का ही है, इसका कोई प्रमाण नहीं है, प्रभात खबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ऑडियो आनंद कुमार का ही है. पटना पुलिस ने भी इस मामले पर अभी तक संज्ञान नहीं लिया है. इससे पहले कोतवाली में उनके खिलाफ स्टेशन डायरी में इंट्री हुई थी.
आनंद कुमार ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा किया था और पुलिसवालों से अभद्र व्यवहार किया था. दरअसल साइबर क्राइम के एक मामले में पुलिस ने सुपर-30 के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था, जिसे छुड़ाने के लिए आनंद कुमार कोतवाली पहुंचे थे. पुलिस द्वारा नहीं छोड़े जाने पर उन्होंने हंगामा किया था. उन्होंने धमकी दी थी कि अगर आरोपित को नहीं छोड़ा गया, तो वह सुसाइड कर लेंगे. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने स्टेशन डायरी में इंट्री की थी. अब वायरल हुआ ऑडियाे सुर्खियों में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










