पत्नी से हुआ विवाद तो गुस्से में पति ने कर ली आत्महत्या
Updated at : 26 Jul 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : परसा बाजार थाने के छतना गांव में पत्नी से विवाद से गुस्साये पति ने अपने आप को कमरे में बंद मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली. घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के समय घर में कोई […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : परसा बाजार थाने के छतना गांव में पत्नी से विवाद से गुस्साये पति ने अपने आप को कमरे में बंद मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली. घर से धुआं उठता देख आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. गांव निवासी फूलचंद मांझी का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार का किसी बात को लेकर पत्नी रीता देवी से विवाद हो गया. इसके बाद रीता देवी बच्चों को लेकर घर से बाहर निकल गयी थी. घर में कोई नहीं रहने के कारण पति ने कमरे को बंद करके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली. घर से धुआं निकलता देख लोग दौड़े और किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ कर घुसे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




