पटना : राबड़ी देवी पहले अपने कार्यकाल की बात करें : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राबड़ी देवी को बिहार में अपराध की स्थिति पर बोलने से पहले अपने पांच साल के शासन के आंकड़े को बताना चाहिए. लोग नहीं भूले हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं ने शाम के बाद घर से निकलना, शादी समारोह […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राबड़ी देवी को बिहार में अपराध की स्थिति पर बोलने से पहले अपने पांच साल के शासन के आंकड़े को बताना चाहिए. लोग नहीं भूले हैं कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज में महिलाओं ने शाम के बाद घर से निकलना, शादी समारोह में शामिल होना और सिनेमा के नाइट शो देखना बंद कर दिया था.
बलात्कार के आरोप में बंदी राजबल्लभ यादव आज भी उनकी पार्टी के विधायक हैं. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि लोकसभा में 325 के मुकाबले 126 मतों के भारी अंतर से अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता नये शिखर पर पहुंच गयी है, वहीं विपक्षी एकता का सपना देखने वालों का भरोसा हिल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन