पटना : राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जारी किया रिजल्ट, प्रथम बीएड कंबाइंड टेस्ट में मनीष कुमार बने टॉपर

Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट-2018 का रिजल्ट जारी किया. मनीष कुमार ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया है, जबकि मोनिका कुमारी ने छात्राओं में टॉप किया है. 82,132 परीक्षार्थियों में से 61,682 को सफल घोषित किया गया है, जबकि राज्य के बीएड कॉलेजों में सीटों की संख्या 33,700 […]

विज्ञापन
पटना : राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को बीएड कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट-2018 का रिजल्ट जारी किया. मनीष कुमार ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया है, जबकि मोनिका कुमारी ने छात्राओं में टॉप किया है.
82,132 परीक्षार्थियों में से 61,682 को सफल घोषित किया गया है, जबकि राज्य के बीएड कॉलेजों में सीटों की संख्या 33,700 है. 27 जुलाई से आठ अगस्त तक पटना के ज्ञान भवन में इसकी काउंसेलिंग होगी और नामांकन की प्रक्रिया 28 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 13 अगस्त से बीएड कॉलेजों में क्लास शुरू हो जायेगी.
राजभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने परीक्षा में टॉपर मनीष कुमार और छात्राओं में टॉपर मोनिका कुमारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल ने अन्य सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थियों को भी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार आयोजित यह परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त हुई है.
इसके जरिये चयनित विद्यार्थी राज्य के बीएड कॉलेजों में नामांकित होंगे. इन कॉलेजों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के नियमों या विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और राज्य में उत्कृष्ट शिक्षक बनकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास में सहयोग करेंगे. राज्यपाल ने सभी बीएड कॉलेजों के प्राचार्यों और शिक्षकों से कहा कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण बीएड पाठ्यक्रम के संचालन में पूरा सहयोग करें.
नियमित वर्ग संचालन और अध्यापन कराते हुए बीएड कोर्स के सफल संचालन के लिए पूरी तरह से प्रयास करें. उन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आरके सिन्हा समेत उनकी पूरी टीम के अलावा सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, अधिकारियों, प्रमंडलीय आयुक्तों, जिला पदाधिकारियों, राज्यपाल सचिवालय के सभी संबंधित अधिकारियों को सफल परीक्षा का आयोजन के लिए बधाई दी. इस परीक्षा का नोडल पदाधिकारी नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव एसपी सिन्हा थे.
डिस्टेंस मोड का रिजल्ट आज
पटना : राज्यस्तरीय बीएड एंट्रेंस टेस्ट का रेगुलर मोड का रिजल्ट तो जारी हो गया, लेकिन डिस्टेंस मोड के रिजल्ट पर देर रात तक काम जारी था. नालंदा ओपेन विवि के रजिस्ट्रार एसपी सिन्हा ने बताया कि मंगलवार सुबह से छात्र उसे भी एनओयू की वेबसाइट पर देख सकेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन