फुलवारीशरीफ : ट्रक से टकरायी बाइक, एक की मौत

Updated at : 17 Jul 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : ट्रक से टकरायी बाइक, एक की मौत

बाईपास रोड पर हुआ हादसा, सड़क जाम, लोगों ने िकया हंगामा फुलवारीशरीफ : पटना के न्यू बाईपास रोड में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आसपास एक तेज रफ्तार बाइक सवार का असंतुलन बिगड़ और बाइक सवार ने खड़े ट्रक में पीछे से ठोक दिया. ट्रक में बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी […]

विज्ञापन
बाईपास रोड पर हुआ हादसा, सड़क जाम, लोगों ने िकया हंगामा
फुलवारीशरीफ : पटना के न्यू बाईपास रोड में सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे के आसपास एक तेज रफ्तार बाइक सवार का असंतुलन बिगड़ और बाइक सवार ने खड़े ट्रक में पीछे से ठोक दिया.
ट्रक में बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक चला रहे युवक और पीछे बैठे चाचा की हालत गंभीर हो गयी. आनन-फानन दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां इलाज के दौरान बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठे उसके चचा की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है.
इधर, हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गये और बाईपास रोड जाम कर हंगामा करने लगे. इस दौरान लोगों का गुस्सा इसलिए भड़क गया की दुर्घटना की सूचना देने के बावजूद स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. पुलिस को नहीं आता देख ही स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले गये.
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पथराव कर कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले. पथराव से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और काफी देर तक बाईपास पर लोग हंगामा काटते रहे. हो हंगामे और बवाल की सूचना पाकर राम कृष्णा नगर, कंकड़बाग, जक्कनपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पटना सिटी के मरचा मरची निवासी विजय सिंह और उनका भतीजा परमजीत कुमार बाईपास में कहीं जा रहे थे.
इसी दौरान रामकृष्णा नगर के एरिया में पोपुलर नर्सिंग होम के सामने खड़े ट्रक में परमजीत ने बाइक पीछे से ठोक दी. घटना में दोनों चचा भतीजा की हालत गंभीर हो गयी. दोनों चाचा और भतीजा को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल ले गये. जहां इलाज के दौरान भतीजे परमजीत की मौत हो गयी.
जबकि चाचा विजय सिंह को परिजन बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र लेकर चले गये. घटना को लेकर भी रामक्रष्ण नगर, जक्कनपुर और कंकडबाग थाना की पुलिस घटनास्थल को लेकर एक दुसरे की सीमा क्षेत्र होने की बात थोपती रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन