पटना : सड़क पर उतरे लोग, किया जमकर हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज चेक पोस्ट के पास पुराने एनएच पर शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले युवक की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने देर रात को ही सड़क जाम कर हंगामा किया. सड़क जाम किये लोग मृतक के आश्रितों को […]
विज्ञापन
पटना सिटी : दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज चेक पोस्ट के पास पुराने एनएच पर शनिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले युवक की मौत हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने देर रात को ही सड़क जाम कर हंगामा किया.
सड़क जाम किये लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दीदारगंज थाने पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा. थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. रविवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद शव को घर नदी थाना स्थित बांसतल मुहल्ला लाया गया, तो लोगों शव को सड़क पर रख जाम कर दिया. परिजनों ने बीस हजार की सहायता राशि मिलने के बाद जाम हटाया.
ठेकेदार के साथ बाइक से आ रहा था घर : घटना के संबंध में पुलिस व परिजनों ने बताया कि नदी थाना क्षेत्र के बांसतल मुहल्ला निवासी स्वर्गीय लालू सहनी का 32 वर्षीय पुत्र विलास सहनी राजमिस्त्री का काम करता था.
शनिवार की देर रात ठेकेदार के साथ बाइक से घर लौट रहा था. इसी दरम्यान ट्रक से ओवर टेक कर आगे निकलने की चेष्टा में ट्रैक्टर ने ट्रक के किनारे चल रहे बाइक में टक्कर मार दी. दोनों वाहनों के बीच में फंसने की स्थिति में विलास की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि ठेकेदार जख्मी हो गया. इसके बाद आसपास के लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हुई. मशक्कत के बाद रात डेढ़ बजे के आसपास में जाम हटाया गया. जख्मी को निजी उपचार केंद्र भेजा गया. जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










