मिस्ट तकनीक वाले अग्निशमन वाहनों की खरीद तेज, भर्ती प्रकिया अंतिम चरण में

पटना : राज्य के किसी भी थाना क्षेत्र में संकरी गली में आग लगने की घटना होने पर उसे समय रहते काबू किया जा सकेगा. सरकार ने अग्निशमन विभाग को संसाधन उपलब्ध कराने की जो योजनाएं शुरू की हैं वह फाइनल स्टेज पर पहुंच गयी है. मिस्ट तकनीक वाले अग्निशमन वाहन की खरीद शुरू हो […]
पटना : राज्य के किसी भी थाना क्षेत्र में संकरी गली में आग लगने की घटना होने पर उसे समय रहते काबू किया जा सकेगा. सरकार ने अग्निशमन विभाग को संसाधन उपलब्ध कराने की जो योजनाएं शुरू की हैं वह फाइनल स्टेज पर पहुंच गयी है. मिस्ट तकनीक वाले अग्निशमन वाहन की खरीद शुरू हो गयी है. फायरमैन (अग्निक) और फायरमैन ड्राइवर के रिक्त पदों पर भी भर्ती अंतिम चरण में है. राज्य की अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2012-13 में बिहार के सभी थानों को एक छोटी वाटर मिस्ट टेक्नाेलॉजी अग्निशामक वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया था.
इन वाहनों के लिए चालक के 969 पद के साथ ही फायरमैन के 1965 पद सृजित किये गये थे. सरकार ने एक टन पानी की क्षमता वाले 887 मिस्ट वाहन खरीद का लक्ष्य रखा है. यह अग्निशामक वाहन संकरी गलियों में भी आसानी से पहुंच सकते हैं. पहले चरण में 155 थानों को इससे लैस कर दिये थे. दूसरे चरण में 268 के लक्ष्य के सापेक्ष 40 अग्निशामक वाहन की खरीद हो गयी है. 867 वाहन चालक और 1965 फायरमैन भी भर्ती होने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




