पटना : अगले साल से पेपर से वैट आउट, जीएसटी इन

Updated:
विज्ञापन

वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में वैट से नहीं पूछे जायेंगे प्रश्न पटना : उच्च शिक्षा के बाद अब वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) स्कूली शिक्षा में शामिल होगा. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएसई) ने इसकी तैयारी की है. अगले वर्ष से काउंसिल से संबद्ध स्कूलों में आईसीएसई (10वीं कक्षा) के सिलेबस में […]

विज्ञापन

वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में वैट से नहीं पूछे जायेंगे प्रश्न

आपके शहर में

विज्ञापन
पटना : उच्च शिक्षा के बाद अब वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) स्कूली शिक्षा में शामिल होगा. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएसई) ने इसकी तैयारी की है.
अगले वर्ष से काउंसिल से संबद्ध स्कूलों में आईसीएसई (10वीं कक्षा) के सिलेबस में जीएसटी को शामिल किया जायेगा. अब तक आईसीएसई में विद्यार्थियों को गणित विषय में वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) पढ़ाया जाता था. काउंसिल की ओर से कहा गया है कि अब वैट आउटडेटेड हो चुका है. अत: 2019 से गणित के सिलेबस में विद्यार्थियों को जीएसटी पढ़ाया जायेगा.
तैयार किया जा रहा है सिलेबस : काउंसिल के एक नोटिस के अनुसार आईसीएसई 2019 में होनेवाली परीक्षा में गणित में वैट को शामिल नहीं किया जायेगा. वहीं, इस विषय में जीएसटी को शामिल करने के लिए काउंसिल सिलेबस तैयार कर रहा है.
वेबसाइट पर विषयों का सिलेबस जारी : तैयार होते ही सिलेबस सभी स्कूलों को भेज दिया जायेगा. इस तरह काउंसिल की ओर से नये सत्र से की बदलाव किये गये हैं. साथ ही काउंसिल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विषयों का सिलेबस भी जारी किया है.
नौवीं व 11वीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र तैयार करेगा काउंसिल : इसके अलावा काउंसिल की ओर से देश भर में परीक्षा पैटर्न में एकरूपता लाने की दिशा में कई कदम उठाये गये हैं. इसके तहत नौवीं व 11वीं क्लास की परीक्षा के लिए मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र भी काउंसिल ही तैयार करेगा. काउंसिल ने उन सभी विषयों की सूची जारी की है, जिनके प्रश्नपत्र तैयार किये जायेंगे. इसके अलावा अन्य विषयों के प्रश्नपत्र संबंधित स्कूल के शिक्षक तैयार करेंगे.
परीक्षा के लिए मुख्य विषयों के प्रश्नपत्र भी काउंसिल तैयार करेगा
इन विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करेगा काउंसिल
नौवीं : इंग्लिश लैंग्वेज, इंग्लिश लिट्रेचर, हिस्ट्री एंड सिविक्स, भूगोल, गणित, भौतिकी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इकोनॉमिक्स, कॉमर्शियल स्टडीज.
11वीं : इंग्लिश लैंग्वेज, इंग्लिश लिटरेचर, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, इतिहास, भूगोल, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, कॉमर्स, एकाउंट्स, इकोनॉमिक्स, बिजनेस स्टडीज, कंप्यूटर साइंस.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन