15 लाख रुपये के नकली सामान बरामद
Updated at : 06 Jul 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

राजीव नगर थाने की मजिस्ट्रेट कॉलोनी में चल रही थी फैक्टरी पटना : राजीव नगर थाने के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर 15 लाख रुपये कीमत के ब्रांडेड कंपनियों के नकली तेल, दंत मंजन, क्रीम को बरामद किया. इसके साथ ही इन उत्पादों को […]
विज्ञापन
राजीव नगर थाने की मजिस्ट्रेट कॉलोनी में चल रही थी फैक्टरी
पटना : राजीव नगर थाने के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में पुलिस व कंपनी के अधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर 15 लाख रुपये कीमत के ब्रांडेड कंपनियों के नकली तेल, दंत मंजन, क्रीम को बरामद किया. इसके साथ ही इन उत्पादों को बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले मशीन, खाली बोतल व कच्चा माल भी जब्त किया है. इस मामले में नकली सामानों को बनाने वाला फैक्टरी संचालक मो आफताब फिलहाल फरार है. आफताब अपने घर में बजाज, डाबर, वीएलसीसी आदि ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद को बना रहा था.
बताया जाता है कि काफी दिनों से मो आफताब यह गोरखधंधा कर रहा था और तैयार माल को बाजार में खपा रहा था. इस बात की जानकारी कंपनी से जुड़े अधिकारियों को मिली और उन लोगों ने राजीव नगर थाना की मदद से मो आफताब के घर पर छापेमारी की. उस समय आफताब घर पर नहीं था. केवल मजदूर वहां काम कर रहे थे. पुलिस ने मजदूरों को छोड़ दिया और वहां रखे सारे सामान को जब्त कर लिया. दीगर बात यह है कि नकली उत्पाद भी देखने में वास्तविक उत्पाद की तरह लग रहे थे.
मो आफताब के खिलाफ जालसाजी व कॉपीराइट एक्ट के तहत राजीव नगर थाने में केस दर्ज किया गया है. राजीव नगर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि मो आफताब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




