पटना : पुलिस पदाधिकारी बता घर में घुसे, बनाये रखा बंधक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल छोड़ने का बहाना कर निकले घर से पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी टिकिया टोली में एक घर में दो युवक खुद को गोपालपुर ओपी का पुलिस पदाधिकारी बता कर घुस गये.इसके बाद परिजनों को बंधक बनाये रखा. इस मामले में सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टिकिया […]
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल छोड़ने का बहाना कर निकले घर से
पटना सिटी : सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी टिकिया टोली में एक घर में दो युवक खुद को गोपालपुर ओपी का पुलिस पदाधिकारी बता कर घुस गये.इसके बाद परिजनों को बंधक बनाये रखा. इस मामले में सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. टिकिया टोली निवासी सुरेश प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि दो युवक खुद को गोपालपुर ओपी का पुलिस पदाधिकारी बता कर घर में आ गये.
फिर कहा कि तुम पर केस हो गया है. तीस हजार रुपये देने पर केस खत्म हो जायेगा, नहीं तो गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे. सुल्तानगंज थाने की पुलिस के आदेश पर तुम्हारे यहां आये हैं. जब पीड़ित ने कहा कि तीस हजार रुपये देने में सक्षम नहीं हैं, तो इसके बाद कहा कि पैसों को इंतजाम करो. इस दरम्यान दोनों युवकों ने मोबाइल झपट लिया.
मोबाइल बंद कर परिवार वालों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. सुबह में बच्चों को स्कूल भेजने का बहाना कर घर से निकले. इसके बाद मामले की जानकारी बाहर से वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर सुल्तानगंज थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










