पूनम कुमारी बनीं पटना नगर निगम की उप नगर आयुक्त, 69 पदाधिकारी इधर-से-उधर

Updated at : 29 Jun 2018 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
पूनम कुमारी बनीं पटना नगर निगम की उप नगर आयुक्त, 69 पदाधिकारी इधर-से-उधर

पटना : नगर विकास व आवास विभाग ने राज्य के नगर निकायों में पदस्थापित 69 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. इसमें अपर नगर आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हैं. विभाग ने नगर परिषद बाढ़ में पदस्थापित पूनम कुमारी को पटना नगर निगम में उप नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित किया है. कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन
पटना : नगर विकास व आवास विभाग ने राज्य के नगर निकायों में पदस्थापित 69 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. इसमें अपर नगर आयुक्त व कार्यपालक पदाधिकारी शामिल हैं.
विभाग ने नगर परिषद बाढ़ में पदस्थापित पूनम कुमारी को पटना नगर निगम में उप नगर आयुक्त पद पर पदस्थापित किया है. कार्यपालक पदाधिकारी में नगर परिषद दानापुर में संजीव कुमार, कंकड़बाग अंचल में कृष्णमुरारी, नगर परिषद फतुहा में कपिलदेव कुमार, पटना सिटी अंचल में सुशील कुमार मिश्रा, बांकीपुर अंचल में वीरेंद्र कुमार तरुण व नगर परिषद बाढ़ में अरुण कुमार सिंह को तैनात किया गया है.
विभाग ने सात जूनियर इंजीनियर का भी तबादला किया है. कैमुद्दीन अंसारी को डीआरडीए औरंगाबाद, विनोद कुमार वनौता को बिहारशरीफ नगर निगम, अब्दुल जाहिर को मुजफ्फरपुर नगर निगम, अशोक कुमार को डीआरडीए मुजफ्फरपुर, परमानंद सिंह को डीआरडीए पटना व दिलीप कुमार शर्मा को डीआरडीए रोहतास में पदस्थापित किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन