बारिश से सब्जियों के पौधों को मिला जीवनदान
पटना सिटी : मॉनूसन के दस्तक देने के हुई बारिश ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है. तेज धूप से सब्जी की फसल झुलस गयी थी. हालांकि, माॅनसून ने वर्ष भर पालक व लाल साग की खेती करने वाले किसानों के चेहरे को मलिन कर दिया है. दरअसल […]
पटना सिटी : मॉनूसन के दस्तक देने के हुई बारिश ने सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर रौनक ला दी है. तेज धूप से सब्जी की फसल झुलस गयी थी. हालांकि, माॅनसून ने वर्ष भर पालक व लाल साग की खेती करने वाले किसानों के चेहरे को मलिन कर दिया है.
आपके शहर में
दरअसल साग की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि बारिश से पालक के पत्ते को नुकसान होगा, जबकि लाल साग में नीचे के पत्ते में फफूंदी लग सकती है. किसानों की मानें, तो बारिश से नेनुआ, कद्दू, खीरा, भिंडी आदि हरी सब्जियों की के फसलों को फायदा पहुंचेगा क्योंकि गर्मी व तीखी धूप में सब्जी के लत्तर झुलस गये थे. जल्ला के महुली, सोनामा, कोठिया, सबलपुर, धवलपुरा, रानीपुर, नगला, मरचा-मरची आदि गांवों में किसानों की ओर से सब्जी की खेती की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए